Bank of baroda से RD कैसे करें?

Author: in जनवरी 28, 2021

 नमस्कार दोस्तों, आज मैं आपसे बात करने वाला हूं कि आप किस तरह से Bank of Baroda से recurring deposit account खोल सकते हैं।  सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि Recurring deposit account होती क्या है। 

Bank of baroda से RD कैसे करें पूरी जानकारी हिंदी में।

Recurring deposit account होती क्या है। 

Recurring deposit account एक तरह की इन्वेस्टमेंट स्कीम है, जहां पर आप हर महीने किस्तों में पैसों को जमा कर सकते हैं, उन पर आपको एक अच्छी ब्याज दर भी मिलती है। यह ब्याज दर सेविंग अकाउंट की तुलना में अधिक होती है। आप की परिपक्वता अवधि पूरी होने के बाद आपको आपकी मूल राशि सहित ब्याज आपके खाते में डाल दी जाती है। रिकरिंग अकाउंट की यही खासियत होती है कि आखिर में थोड़े थोड़े रकम जमा कहते हैं और एक समय के बाद एक मोटी रकम आपके हाथ लगती है। 

बिल्कुल इसी प्रकार बैंक ऑफ बड़ौदा भी आपको एक काफी अच्छी ब्याज दर प्रदान करती है। 

Bank of Baroda में RD account खुलवाने के फायदे।

1. RD Account में यह सबसे बड़ा फायदा है कि आप अपने निवेश में एक काफी अच्छी ब्याज दर प्राप्त कर सकते हैं किसी अन्य वित्तीय साधनों की तुलना में। क्योंकि रिकरिंग अकाउंट में बचत खाता की तुलना में ज्यादा ब्याज दर देखने को मिलती है। 

2. आप अपने निवेश और लक्ष्य को देखते हुए BOB में विभिन्न प्रकार के आवर्ती जमा खातों का चयन कर सकते हैं, क्योंकि यहां आवर्ती राशि मासिक किस्तों और समय अवधि के साथ recurring deposit scheme का चयन कर सकते हैं। 

3. Bank of Baroda आपको और बेहतर सुविधा देने के लिए 95% तक ओवरड्राफ्ट सुविधा देती है। जिससे आप अति आवश्यक समय पर अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरी कर सके।

Bank of Baroda में RD account की विशेषताएं।

1. कोई भी व्यक्ति Bank Bank of Baroda में recurring account खोलने के योग्य हैं। RD account पर न्यूनतम मासिक जमा ग्रामीण और अर्ध-शहरी शाखाओं में ₹50 और ₹50 का गुणक है। शहरी और मेट्रो शाखाओं में ₹100 और ₹100 के गुणक। RD Account में मासिक जमा पर कोई ऊपरी सीमा नहीं है।

2. RD account की समय सीमा 6 महीने से लेकर 120 महीने तक होती है। जिसे आप Account खोलते वक्त तय कर सकते हैं। अगर आपको पैसों की सख्त जरूरत है, तो आप अपने पैसे को तय समय से पहले निकाल सकते हैं लेकिन उसके लिए आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है।

3. Bank of Baroda आपको RD Account पर काफी अच्छी ब्याज दर प्रदान करती है, जोकि जमा की अवधि के आधार पर निर्धारित की जाती है। RD account पर ब्याज त्रैमासिक जमा किया जाता है और Recurring Deposit की परिपक्वता पर भुगतान किया जाता है।

4. Bank of Baroda में आपको nomination की सुविधा भी देखने को मिलती है। 

Bank of Baroda में RD account की जमा राशि।

1. न्यूनतम- ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में ₹50 तथा ₹50 का गुणक। शहरी क्षेत्रों में ₹100 तथा ₹100 का गुणक।

2. अधिकतम- कोई सीमा नहीं।

Bank of Baroda में RD account की जमा अवधि।

1. न्यूनतम 6 महीने।

2. अधिकतम 120 महीने।

Bank of Baroda में RD account में किस्त आवृत्ति।

1. मासिक।

Bank of Baroda में RD account की ब्याज दर।

जमा की परिपक्वता अवधि के आधार पर Bank of Baroda में RD account की ब्याज दर।

किस्तों के भुगतान में देरी पर जुर्माना।

1. प्रतिमाह एक रुपए प्रति ₹100 पर।

कुछ खास विशेषताएं Bank of Baroda में RD कराने के लिए। 

1. Bank of Baroda वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.50% ब्याज दर देती है ₹1,00,00,000 के कम की राशि पर। 

2. किस्तों की भुगतान आपको हर महीने की आखरी कार्य दिवस तक कर देनी पड़ती है वरना जुर्माना भी लग सकता है।

3. यदि कोई व्यक्ति 15G / 15H फार्म को जमा करता है तो कोई TDS नहीं काटा जाएगा।

4. TDS certificate सभी ग्राहकों को प्रदान किया जाएगा।

5. जमा के खिलाफ अग्रिम की सुविधा एकल नाम और HUF में Minor Account के लिए उपलब्ध नहीं है। और यदि जमा करता 90 दिन के भीतर रकम की निपटान नहीं करता, तो बैंक को अधिकार है कि वह आपके ओवरड्राफ्ट खाते का निपटान कर सकती है।

6. ग्राहकों के अनुरोध पर ब्याज सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जाता है।

7. RD Account ग्राहकों के अनुरोध पर एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में स्थानांतरित किया जा सकता है।

निष्कर्ष

तो आशा करता हूं कि आप जान गए होंगे बैंक ऑफ बड़ौदा में आप किस तरह से ऑडी अकाउंट खुलवा सकते हैं। उनकी विशेषताएं क्या क्या है। उनके नियम कानून और सभी तरह की जानकारियां जो आपको बैंक ऑफ़ बरोदा में आरडी अकाउंट खुलवाने के लिए जरूरत होती है। धन्यवाद!



Related Articles :-