Recurring Deposit क्या होता है?

Author: in जनवरी 17, 2021

 नमस्कार दोस्तों हमारे वेबसाइट पर आपका बहुत-बहुत स्वागत है। दोस्तों अगर आप भी पैसे जमा करना चाहते हैं। अपने भविष्य को मजबूत बनाना चाहते हैं। तो आपको अपने भविष्य के लिए कुछ पैसे जमा करनी चाहिए। जो आपकी विपरीत परिस्थितियों में काम आएंगी। दोस्तों जब भी हम लोग पैसे जमा करते हैं तो बैंक द्वारा दिया जाने वाला इंटरेस्ट बहुत ही कम होता है। इसीलिए दोस्तों आज हम आप लोगों के लिए एक ऐसा प्लान लेकर आए हैं जिसके तहत आप ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमा पाओगे और वह भी बिना किसी रिस्क के और बिना किसी टेंशन के। जी हां दोस्तों आपने बिल्कुल सही समझा हम लोग Recurring Deposit की बात कर रहे हैं। आज किस आर्टिकल में हम लोग जानेंगे "Recurring Deposit क्या होता है? आवर्ती जमा खाता क्या है" Recurring Deposit के क्या-क्या फायदे हैं। Recurring Deposit कैसे काम करता है। क्या Recurring Deposit करने से कोई नुकसान होता है? दोस्त हूं इसी तरह के प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

Recurring Deposit क्या होता है आवर्ती जमा खाता क्या है


Recurring Deposit क्या होता है? आवर्ती जमा खाता क्या है?

Recurring Deposit को हम RD या आवर्ती जमा खाता के रूप में भी जानते हैं। दोस्तों यहां पर आप हर महीने कुछ पैसे जमा कर सकते हैं बिल्कुल SIP की तरह। आप चाहे तो इसमें महीने की कम से कम ₹500 तक का जमा कर सकते हैं। और इसमें आपको इंटरेस्ट भी ज्यादा मिलता है। Recurring Deposit में कितना इंटरेस्ट मिलता है इस विषय में हम लोग आगे पड़ेंगे।

Recurring Deposit कितने प्रकार के होते हैं?

साधारण Recurring Deposit 4 तरह के होते हैं: 

1. Simple recurring deposit (18+ only) 

2. Senior citizen recurring deposit

3. Child recurring deposit

4. Special recurring deposit

  1. Simple Recurring Deposit - Simple Recurring Deposit Account खोलने के लिए आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष की होनी चाहिए। Simple recurring deposit account खोलने के लिए आप साधारण नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर खुलवा सकते हैं। जरूरी डाक्यूमेंट्स अपने साथ लेकर जाएं। जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, आदि
  2. Senior Citizen Recurring Deposit - दोस्तों यहां पर आपको 0.50 का इंसेंटिव मिल जाता है। आप लोग चाहे तो इसे कहीं पर भी खुलवा सकते हैं जैसे कि बैंक में या पोस्ट ऑफिस में। 
  3. Child Recurring Deposit Account - दोस्तों अगर आपके बच्चे हैं या आपकी उम्र 18 वर्ष से कम है तो आप इस तरह के रिकरिंग डिपॉजिट को खुलवा सकते हैं। आप चाहे तो बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर इस तरह के अकाउंट को खुलवा कर इसमें पैसे डिपाजिट करवा सकते हैं।
  4. Special Recurring Deposit - इस तरह के रिकरिंग डिपॉजिट की फैसिलिटी साधारण बैंकों द्वारा दी जाती है। इसके साथ-साथ आप लोगों को इंश्योरेंस भी दिया जाता है। अगर आप आरडी खुलवाना चाह रहे हैं तो आप अपने बैंक अधिकारी से इस विषय में जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। तो यहां पर आपको recurring deposit के साथ साथ insurance काफी फायदा मिल जाता है।
Recurring deposit ( RD ) के फायदे


Recurring deposit ( RD ) के फायदे।

  • दोस्तों इसमें सबसे पहले आप लोगों को टैक्स बेनिफिट मिल जाता है। यहां पर दोस्तों आप सभी को 1,50,000 रुपए तक का टैक्स बेनिफिट मिल जाता है। लेकिन यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको सिर्फ ₹150000 तक का ही टैक्स बेनिफिट मिलेगा। यहां पर अगर आपको इंटरेस्ट के रूप में ₹10000 या उससे ज्यादा का राशि आप लोगों को प्राप्त होता है। तो यहां पर आप सभी को TDS जरूर कटेगा। अगर आप लोगों ने रिकरिंग डिपॉजिट में अपने पैन कार्ड को लिंक कराया है तो आप लोगों का 10% का TDS कटेगा। लेकिन यदि आप लोगों ने PAN card लिंक नहीं कराया है तो आप लोगों का 20% का TDS कटेगा। 
  • दूसरा सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि यहां पर आप लोगों का पैसा बिल्कुल सुरक्षित रहता है।और वह निश्चित समय अंतराल के पश्चात आपको प्राप्त होता है। लेकिन इसका जो इंटरेस्ट रेट है वह सालाना बदलते रहता है। दोस्तों यहां पर ब्याज की बात करें तो अलग-अलग बैंक के अलग-अलग नियम और कानून होते हैं। उस हिसाब से अलग-अलग पेरेंट्स के रूप में आप लोगों को ब्याज मिलता है। दोस्तों यहां पर आपका पैसा बिल्कुल सुरक्षित रहता है। इस वजह से Recurring Deposit मैं पैसे जमा करना अच्छा माना जाता है। 
  • अगर आप एक सीनियर सिटीजन हैं तो आपको यहां पर 0.5% ज्यादा इंटरेस्ट रेट मिलता है। उस हिसाब से आपको ज्यादा फायदा होगा।
  • यहां पर आप लोगों को लोन भी मिल जाता है। बैंक द्वारा आपको Loan के Offers भी मिलना शुरू हो जाता है। 
  • यहां पर आप चाहें तो अपने बच्चों के नाम पर भी आरडी अकाउंट खुलवा सकते हैं। और बच्चों के भविष्य के लिए पैसे जमा कर सकते हैं। 
  • दोस्तों आप लोग चाहे तो Recurring Deposit की अवधि को 6 महीने से लेकर 10 साल तक बढ़ा भी सकते हैं। 

Recurring Deposit Account  के नुकसान।

दोस्तों Recurring Deposit Account खोलने के कुछ नुकसान भी हैं। मान लीजिए अगर आप मेच्योरिटी पीरियड से पूर्व पैसे निकालना चाहते हैं। या यूं कहें Recurring Deposit Account को बंद कराना चाहते हैं, तो आपको ऐसे में कुछ चार्ज भी देना होगा।

Eligibility for opening Recurring Deposit Account

1. Recurring Deposit Account कोई भी खुलवा सकता है।

2. आप इंडियन है या नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है आप फिर भी Recurring Deposit Account खुलवा सकते हैं।

3. NRI भी Recurring Deposit Account खुलवा सकते हैं।

4. 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे भी Recurring Deposit Account खुलवा सकते हैं।

Recurring Deposit  में किस आधार पर Interest दिया जाता है?

Recurring Deposit में आप लोगों को compound interest के रूप में interest देता है। और यहां पर आपका इंटरेस्ट हर 3 महीने पर जुड़ता है। तो यह बहुत ही कमाल की बात है। 

निष्कर्ष

तो दोस्तों आज किस आर्टिकल में हम लोगों ने पढ़ा Recurring Deposit क्या होता है? Recurring Deposit के क्या-क्या फायदे व नुकसान हैं? Recurring Deposit में आप लोगों को कितना इंटरेस्ट मिल सकता है? दोस्तों आशा करता हूं इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी को बहुत सारे मदद मिली होगी। और आप भी अपने लिए Recurring Deposit खुलवाने के इच्छुक होंगे। आप सभी पाठकों से मेरा अनुरोध है कि Recurring Deposit Account खोलने से पूर्व सभी टर्म्स एंड कंडीशंस को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ ले। तभी अपना Recurring Deposit Account खुलवाएं। तो दोस्तों आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।अगर अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों और मित्रों के साथ शेयर जरूर करें। और इसी तरह के कमाल के ज्ञानवर्धक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट पर विजिट करते रहें।



Related Articles :-