Bank of baroda से FD (fixed deposit) कैसे करें?

Author: in जनवरी 26, 2021

 Fixed deposit एक बहुत ही उम्दा जरिया है जिससे कि आप अपने पैसों को और बढ़ा सकते हैं। आमतौर पर fixed deposit में ब्याज दर saving account की तुलना में ज्यादा होती है। आप उसी रकम पर ज्यादा ब्याज दर प्राप्त कर सकते हैं अगर आप अपने पैसों को saving account में रखने की बजाय FD account में रखें। तो आज हम इसी बारे में बात करेंगे कि आप Bank of baroda से FD कैसे करें? Bank of baroda से Fixed Deposit कैसे करें पूरी जानकारी हिंदी में।

Bank of baroda से FD कैसे करें पूरी जानकारी हिंदी में।

Bank of Baroda में fixed deposit के कई सारे विभिन्न प्रकार आपको देखने को मिल सकते हैं। जैसे कि अगर आपको छोटी अवधि के लिए FD करानी है, या फिर आपको अपने पैसों को लंबे समय के लिए फिक्स करानी है तो आप उन दोनों स्थिति में अपने अनुसार FD करा सकते हैं। यहां पर आपको बहुत ही लुभावनी ब्याज दर देखने को मिलती है।

हालांकि लुभावनी ब्याज दर के अलावे यह आपको एफडी के साथ-साथ और कई सारे फायदे भी मिलते हैं जैसे कि nomination facility, overdraft facility, outstation cheque collections, safe deposit lockers, ATMs, इत्यादि।

अब हम जान लेते हैं कि बैंक ऑफ बड़ौदा में कितने तरह की Fixed Deposit Schemes पाई जाती है?

  • Short Term Deposits
  • Long Term Deposits
  • Capital Gain Account Scheme, 1988
  • Short Term Deposits

अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा में 1 साल से कम समय के लिए Fixed Deposit कराना चाहते हैं तो आप short term deposit का चयन कर सकते हैं। 

Bank of Baroda में Fixed deposit के कुछ नियम।

  • न्यूनतम राशि - ₹1000।
  • न्यूनतम अवधि - 7 दिन।
  • ब्याज दर - अवधि पर निर्भर करता है।

2. Long Term Deposits

Long term deposit उस डिपाजिट को कहते हैं जहां आप अपने पैसों को 1 साल से ज्यादा के लिए फिक्स कर देते हो। यह अब अपने पैसों को 1 साल से लेकर 10 साल तक फिक्स कर सकते हो। यहां आपके पास कई तरह के Long Term fixed Deposits कराने के विकल्प हैं। जैसे कि -

Baroda Advantage fixed deposits 

क. न्यूनतम जमा राशि - ₹15,01,000

ख. अधिकतम जमा राशि - कोई सीमा नहीं।

ग. जमा अवधि - न्यूनतम - 12 महीने, अधिकतम - 120 महीने।

BOB Suvidha Fixed Deposit Scheme

क. खाता खोलने के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि - ₹5000

ख. जमा अवधि - न्यूनतम - 12 महीने, अधिकतम - 60 महीने।

ग. ब्याज आपके खाते में त्रैमासिक आएगा और जमा किया जाएगा - अर्धवार्षिक।

3. Capital Gain Account Scheme, 1988

Capital Gain Account Scheme आपको दो प्रकार के खातों, savings और term deposit account जमा खातों के साथ, पूंजीगत लाभ से कर छूट प्राप्त करने में मदद करती है। Term deposit scheme एक nomination सुविधा और ₹1000 की न्यूनतम मूल राशि के साथ आती है।

कुछ विशेषताएं:

क. आयकर अधिनियम 1961 की धारा 54(F)(4) के तहत कर छूट।

ख. नामांकन का प्रावधान।

Basic Eligibility Criteria for Bank of Baroda FD

1. Individuals

2. नाबालिग (minor)

3. साझेदारी फर्म (partnership firm)

4. दृष्टिबाधित व्यक्ति (Visually-challenged individuals)

5. हिंदू अविभाजित परिवार (Hindu undivided family)

6. एकमात्र मालिकाना कंपनी (Sole proprietary company)

7. धार्मिक, धर्मार्थ और शैक्षणिक संस्थान (Religious, charitable and educational institutions)

निष्कर्ष 

आज हमने जाना कि बैंक ऑफ बड़ौदा से आप एफबी कैसे कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा में कितने तरह की एफडी होती है। उनके नियम कानून क्या-क्या है। इत्यादि। आशा करता हूं आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, धन्यवाद!



Related Articles :-