Insurance(बीमा) क्या है?

Author: in जनवरी 16, 2021

आज का यह आर्टिकल बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम लोग पढ़ेंगे। "बीमा (Insurance) क्या होता है?", " Insurance(बीमा) क्या है? - पूरी जानकारी हिंदी में" बीमा (Insurance) करने के क्या-क्या फायदे हैं? तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं।दोस्तों शुरू करने से पहले आप सभी से यह अनुरोध है कि आप इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। जब आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेंगे तब आपके मन में किसी भी प्रकार का कोई भी संदेश नहीं बचेगा। Insurance क्या है? या यूं कहें Insurance क्या होता है? तो चलिए दोस्तों इसे विस्तार में समझ लेते हैं। 

Insurance(बीमा) क्या है - पूरी जानकारी हिंदी में


Insurance(बीमा) क्या है? 

बीमा यानी कि insurance का अर्थ होता है, एक ऐसी व्यवस्था जिसमें कोई कोई भी एक कंपनी आपके किसी भी नुकसान, बीमारी, दुर्घटना या मृत्यु में आप को मुआवजा देने की गारंटी देता हो। वैसे तो इंश्योरेंस अर्थात बीमा मदद करता है हर दुखद घटना के बाद। हर व्यक्ति के लिए यह आवश्यक होता है। आज के इस भीड़ भाड़ वाले जीवन में कब क्या हो जाए इसका कोई गारंटी नहीं है। ऐसे में यदि आपने अपने मूल्यवान चीजों का Insurance यदि सही तरीके से किया है दोस्तों तो यह आपके लिए एक बैकअप हेल्प के जैसे काम करता है। तो चलिए अब बात करते हैं बीमा यानी कि "Insurance कितने प्रकार के होते हैं?"

Insurance कितने प्रकार के होते हैं? 

दोस्तों वैसे तो बहुत तरह के इंश्योरेंस होते हैं। लेकिन इस आर्टिकल में हम लोग कुछ महत्वपूर्ण इंश्योरेंस के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। जो आपके निजी जीवन में फायदेमंद साबित होगा। तो चलिए दोस्तों एक एक करके सभी इंश्योरेंस के प्रकार को देख लेते हैं। देख लेते हैं: "बीमा (Insurance) कितने प्रकार के होते हैं?"

1.Life Insurance (जीवन बीमा योजना)

जीवन बीमा योजना

दोस्तों पहला बीमा है, "जीवन बीमा योजना"। जीवन बीमा योजना में एक निर्दिष्ट मूल्य जमा करके एक पॉलिसी किए गए व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर उस व्यक्ति के पॉलिसी के नॉमिनी को किए गए पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अनुसार पैसे दिए जाते हैं। यह पॉलिसी अक्सर लोग अपने परिवार के लिए छोड़ जाते हैं क्योंकि जीवन का कोई भरोसा नहीं है। इसलिए ज्यादातर लोग यह पॉलिसी अपने परिवार जनों के नाम पर करते हैं। ताकि उनके जाने के बाद भी उनके परिवार को कुछ हद तक पैसों के मामले में सहायता मिलती रहे। 

2. Accidental Insurance policy (दुर्घटना बीमा योजना)

दुर्घटना बीमा योजना

दोस्तों दुर्घटना बीमा योजना अर्थात accidental policy में भी आप एक निर्दिष्ट मूल्य जमा करके पॉलिसी पॉलिसी किए गए व्यक्ति के दुर्घटना हो जाने पर उस पॉलिसी होल्डर चोट लग जाने या विकलांग हो जाने पर किए गए पॉलिसी के नियम और शर्तों के अनुसार अस्पताल का खर्चा या मृत्यु हो जाने पर राशि दी जाती है। Accidental Insurance policy का सबसे बड़ा लाभ यह है दोस्तों कि इसमें आपके दुर्घटना हो जाने पर आपको किसी भी प्रकार का खर्च नहीं उठाना पड़ता। इंश्योरेंस पॉलिसी कंपनी आपका सारा खर्चा उठाती है। पर अलग-अलग पॉलिसी में अलग-अलग  नियम और कानून होते हैं। जिन्हें पढ़कर ही पॉलिसी करना चाहिए। इसलिए कोई भी पॉलिसी या लाइफ इंश्योरेंस करने से पहले उनके सभी दस्तावेजों को जरूर एक बार पढ़ ले। 

3. Health Insurance (चिकित्सा और स्वास्थ्य बीमा योजना)

insurance kya hota hai

Medical health Insurance में भी आप एक निर्दिष्ट मूल्य जमा करके पॉलिसी किए गए व्यक्ति के स्वास्थ्य संबंधी सभी मामलों में जैसे किसी बीमारी अस्पताल में दाखिला, दवाइयों का खर्चा, ऑपरेशन का खर्चा, आदि इंश्योरेंस प्रोवाइडर कंपनी आपको देती है। दोस्तों यह पॉलिसी बहुत ही ज्यादा आवश्यक है। क्योंकि प्रतिवर्ष हर किसी व्यक्ति थोड़ी बहुत तबीयत खराब तो होती ही है। ऐसे मैं हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां कुछ रेगुलर चेकअप का खर्चा भी उठाती है। आजकल के खान-पान के कारण तबियत कब खराब हो जाए कोई गारंटी नहीं है। ऐसे में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य बीमा योजना या यूं कहें health Insurance करवाना बहुत ही आवश्यक हो जाता है। लेकिन दोस्तों ध्यान देने वाली बात यह है कि हेल्थ इंश्योरेंस या चिकित्सा एवं स्वास्थ्य बीमा योजना के पॉलिसी को करने से पूर्व इसके सभी नियमों और कानूनों को जरूर एक बार पढ़ लेना चाहिए। 

4. Vehicle Insurance ( वाहन बीमा योजना)

insurance kya hota hai hindi maiदोस्तों यदि आपके पास कार मोटरसाइकिल या कोई अन्य वाहन है। तो वाहन बीमा योजना या Vehicle Insurance आपके लिए जरूरी है। यह इंश्योरेंस पॉलिसी आपके गाड़ी के दुर्घटना या चोरी हो जाने पर मददगार साबित होती है। लेकिन कुछ वाहन बीमा योजना में थर्ड पार्टी की भी पॉलिसी की जाती है। उदाहरण के तौर पर गाड़ी के ड्राइवर या पैदल चलने वाले व्यक्ति का भी इंश्योरेंस किया जाता है। दोस्तों इस पॉलिसी का करना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि यह हमारे घर के मूल्यवान चीजों में से एक होती है। आजकल तो छोटे-मोटे दुर्घटना होते ही रहते हैं। ऐसे में इन वाहनों पर अधिक खर्चा हो जाता है। अगर आप का वाहन पॉलिसी इंश्योर्ड है तो आपको घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आप अपने वाहन के छोटे-मोटे क्षति के लिए भी इंश्योरेंस पॉलिसी देने वाले कंपनी से क्लेम कर सकते हैं। 

5. Home Insurance (गृह बीमा)

home insurance kya hota hai
Home Insurance या गृह बीमा ( घर का बीमा) में जो इंश्योरेंस किया जाता है। उसमें आपके घर के बिल्डिंग का सामान और स्ट्रक्चर के अनुसार पॉलिसी बनाई जाती है। इसमें इंश्योरेंस कंपनी घर का एवं घर के सामान का दोनों चीज पर डैमेज होने पर खर्चा वहन करती है। यह बीमा घर के गिर जाने या कोई दुर्घटना हो जाने या सामान के चोरी हो जाने, सामान के जल जाने या ऐसे ही किसी भी असुविधा में काम आती है। यह बीमा वैश्य सुविधाओं में काम आती है जब आपके घर या घर में रखे वस्तु को किसी भी प्रकार का नुकसान हो। 

6. Travel insurance (यात्रा बीमा)

travel insurance kya hota hai
दोस्तों यदि आपको अकेले या अपने परिवार के साथ कहीं ट्रैवल करना हो या यात्रा करना हो। तो ऐसी स्थिति में आपको यात्रा बीमा यह योग है Travel Insurance करवाना चाहिए। इस बीमा को करने पर आपके यात्रा के कैंसिल हो जाने या यात्रा में किसी भी प्रकार का दुर्घटना होने की वजह से जो नुकसान होता है उस नुकसान का इंश्योरेंस कंपनी वहन करता है।

7. Crop Insurance/Farmer Insurance (फसल बीमा)

insurance kya hota hai in hindi

दोस्तों यदि आप एक किसान हैं तो आपको अपने फसल का बीमा जरूर करवाना चाहिए। मौसम का क्या भरोसा है वह तो कभी भी बदल सकता है। बारिश हो भी सकती है या नहीं भी हो सकती है। लेकिन अगर आपने अपने फसल का बीमा करा रखा है तो आप बिना किसी चिंता के खेती कर सकते हैं। यदि किसी कारणवश बारिश नहीं होती है या किसी अन्य कारणवश आपका फसल तबाह हो जाए। तो ऐसे में इंश्योरेंस कंपनियां इसके नुकसान की भरपाई करती है। 

दोस्तों इसके अलावा भी कई प्रकार के इंश्योरेंस होते हैं। जिनके बारे में हम आपको आगे आने वाले आर्टिकल्स में बताएंगे। दोस्तों अंत में मैं आप सभी से यह अनुरोध करूंगा कि जब भी आप कोई भी इंश्योरेंस करवा रहे हो तो उसके दिए गए दस्तावेजों को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ें। हर इंश्योरेंस कंपनी के अपने-अपने अलग-अलग नियम और कानून होते हैं। हो सकता है किसी नियम और कानून के वजह से आपको आपके पैसे ना मिल सके। इसीलिए आप अपने इंश्योरेंस के सभी पेपर्स को ध्यान से पढ़ें। उसके बाद ही किसी इंश्योरेंस को करने की सोचें।तो दोस्तों मैं आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई यह जानकारियां आपके लिए महत्वपूर्ण और उपयोगी साबित होगी।अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। और इसी तरह के कमाल के ज्ञानवर्धक आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट पर विजिट करते रहें।




Related Articles :-