SBI में Fixed Deposit कैसे करें?

Author: in जनवरी 24, 2021

 नमस्कार दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में बहुत ही खास बात करने वाले हैं, SBI में Fixed Deposit कैसे करें? यह एक बहुत ही आम सी प्रश्न है क्योंकि हम सभी के घर में किसी ना किसी सदस्य का एक अकाउंट एसबीआई में जरूर होता है। तो इस कारण से यह टॉपिक हम सभी को जानना बहुत ही अनिवार्य हो जाता है। आप इस आर्टिकल को पढ़िए आपके सारे शंका दूर हो जाएंगे कि "SBI में Fixed Deposit कैसे करें? - पूरी जानकारी हिंदी में" उससे पहले हम थोड़ी सी यह जान लेते हैं कि आखिर Fixed Deposit कहते किसको है?

SBI में Fixed Deposit कैसे करें? - पूरी जानकारी हिंदी में


Fixed Deposit किसे कहते हैं?

Fixed Deposit वह जमा राशि है जिसे आप एक निर्धारित समय के लिए बैंकों में या फिर किसी और फाइनेंशियल कंपनियों में जमा कर देते हैं। इस पैसे को आप अपने निर्धारित समय से पहले नहीं निकाल सकते। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको जुर्माना भरने को कहा जा सकता है। 

SBI से Fixed Deposit कैसे करें?

आमतौर पर एसबीआई से 2 तरह से Fixed Deposit कर सकते हैं।  

  1. Online - Online तरीका वह तरीका होता है जिसे आप घर बैठे अपनी एफडी कर सकते हैं। इस दौरान आपको बैंक जाने की आवश्यकता नहीं होती है। इसके लिए आपके पास या तो मोबाइल या फिर कंप्यूटर होना अनिवार्य है और साथ ही इंटरनेट भी। 
  2. Offline - Offline तरीका वही पौराणिक तरीका है जहां आप अपने दस्तावेजों को लेकर बैंक शाखा में जाते हैं। इस दौरान आपको कुछ खास करना नहीं पड़ता बस जरूरी दस्तावेजों को लेकर बैंक शाखा चले जाना होता है बाकी का काम वहां बैठे कर्मचारी आपके बदले कर देते हैं। 

Online SBI से Fixed Deposit कैसे करें? - पूरी जानकारी हिंदी में

अगर आप अपने FD online करना चाहते हैं तो आपके पास दो विकल्प हैं। 

  • Net Banking 
  • Yono App 

आपको बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है। हम यहां पर आपको दोनों तरीकों से एफडी करके बताएंगे। 

Net banking से FD कैसे करें?

इस प्रक्रिया में आपके पास नेट बैंकिंग की सुविधा होनी अनिवार्य है। मैं यह मान कर चल रहा हूं कि अगर आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस करते हैं तो आपके पास एसबीआई की नेट बैंकिंग की सुविधा जरूर उपलब्ध होगी। तो मैं यह नहीं बताने जा रहा हूं कि यूजर आईडी पासवर्ड नेट बैंकिंग के लिए कैसे क्रिएट करें।

1. सबसे पहले आप इस वेबसाइट को अपने मोबाइल में या फिर अपने कंप्यूटर पर खोलें onlinesbi.com 

2. उसके बाद आप अपने यूजर आईडी पासवर्ड से लॉगिन कर ले। 

3. फिर ऊपर मैं आपको एक नीली सी पट्टी दिखेगी जिसमें बीच में कहीं Fixed Deposit की एक ऑप्शन होगी।

4. आप जैसे ही फिक्स डिपॉजिट पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक और पेज खुलेगी जिसमें से आपको fixed deposit (eTDR / eSTDR) विकल्प को चुना है।

5. उसके बाद आपको फिर से एक सूची दे दी जाएगी जिसमें चार विकल्प होंगे। यह वह सूची होगी कि आपको किस तरह की फिक्स डिपाजिट करानी है। यहां आपको अलग अलग तरीके की फिक्स डिपाजिट मिलेंगी अगर आपको एक सामान्य फिक्स डिपाजिट कर दी है तो आप पहला विकल्प चुनेंगे जहां पर लिखा होगा (fixed deposit eTDR / eSTDR) उसके बाद आप नीचे दिए गए proceed बटन पर क्लिक करेंगे।

6. अब आपके पास राशि चुनने का विकल्प आएगा आपको जितनी राशि फिक्स डिपॉजिट में लगानी है आप अपने keyboard से टाइप करके लिख सकते हैं। 

7. उसके बाद अगर आपकी उम्र 60 साल या उससे ऊपर है तो सीनियर सिटीजन के विकल्प को सुन ले।

8. उसके बाद जैसे ही आप नीचे आओगे आपको कुछ ऐसा लिखा हुआ मिलेगा (Select the term of deposit option). इसमें भी आपको दो विकल्प रहेंगे STDR और TDR।  STDR का मतलब है क्या आपको आपके इंटरेस्ट मेच्योरिटी पीरियड खत्म होने के बाद ही चाहिए। TDR का मतलब है कि आपको आपके इंटरेस्ट एक समय के अंतराल चाहिए यानी कि हर महीने, हर 2 महीने, हर 3 महीने, हर 6 महीने इत्यादि।

9. फिर आपको समय चुनने को कहा जाएगा वहां आप दिन, साल या फिर एक कोई भी तारीख को चुन सकते हैं।

10. फिर आपके सामने maturity instruction नाम की एक विकल्प आएगी जहां आपको 3 में से कोई एक विकल्प चुनना होगा 

  • Auto renewal principal and repay interest 

इसका मतलब है कि जब आपकी निर्धारित समय खत्म हो जाएंगी, तो आप अपने जमा किए हुए पैसे को दोबारा से खुद ब खुद Renew कराने की अनुमति देते हैं। और आपके जो इंटरेस्ट होंगे उन्हें आप निकाल सकते हैं।

  • Repay principal and interest

इसका मतलब है कि आपकी FD की समय समाप्त होने के बाद आपके मूल पैसे तथा उन पर मिली हुई इंटरेस्ट आप निकाल सकते हैं।

  • Auto renew principal and interest

इसका मतलब है कि आप अपने सारे पैसे यानी कि आपने जो पैसे लगाए थे और आपको इंटरेस्ट के तौर पर जो पैसे मिले वह सारे पैसे आप दोबारा से लगाना चाहते हैं अपना एफबी खत्म होने के बाद। 

11. इतना सब कुछ कर लेने के बाद आप submit बटन पर क्लिक करेंगे और फिर आपके सामने एक नई पेज खुल जाएंगी जिसमें आपको आपके सारे डिटेल्स देखने को मिल सकते हैं। 

12. अंत में अगर आप अपने नॉमिनी को इस एफडी में जुड़ना चाहते हैं तो yes अथवा no पर क्लिक करके confirm बटन दबा दें। हो गई आपकी FD

Yono app से FD कैसे करें?

Yono App के द्वारा भी आप Fixed Deposit कर सकते हैं घर बैठे। इसके लिए आपको योनो एप डाउनलोड करना होगा अपने स्मार्टफोन में।

  • जैसे ही आप आपको खोलेंगे आपको कई तरह के विकल्प देखने को मिलेंगे। जिसमें से आपको e-Deposit नाम की विकल्प का चयन करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने एक और भेज खुलेगी जहां पर आपको Open Fixed Deposit नाम के विकल्प को चुनना होगा। 
  • उसके बाद आप ऊपर में बताए गए (Net banking से FD कैसे करें?) क्रमानुसार चले और आपको सारे विकल्प हुबहू नजर आएंगे।  

Offline SBI से Fixed Deposit कैसे करें? - पूरी जानकारी हिंदी में

इस तरीके में आपको खुद से कुछ भी नहीं करना होता है बस आप अपने जरूरी दस्तावेजों को साथ लेकर बैंक शाखा चले जाएं जैसे कि आपके पासबुक आपका पैन कार्ड, आपका आधार कार्ड, और दो पासपोर्ट साइज की छवि भी साथ में रखें।

निष्कर्ष

आज हम लोगों ने जाना कि SBI से Fixed Deposit कैसे करें?, SBI में fixed deposit करने के कितने तरीके होते हैं। जैसे कि ऑनलाइन और ऑफलाइन।



Related Articles :-