SBI में Online या Offline Recurring Deposit कैसे करें?

Author: in जनवरी 25, 2021

 नमस्कार दोस्तों, आज हम जानेंगे कि आप "SBI में Online या Offline Recurring Deposit (आवर्ती जमा)कैसे करें?-पूरी जानकारी हिंदी में" हम सभी के पास एसबीआई का अकाउंट जरूर होता है इसीलिए आपको इस टॉपिक के बारे में जानना और भी आवश्यक हो जाता है कि "SBI में Online या Offline Recurring Deposit (आवर्ती जमा) कैसे करें?

SBI में Online या Offline Recurring Deposit (आवर्ती जमा) कैसे करें - पूरी जानकारी


Recurring Deposit (आवर्ती जमा) क्या होता है। 

सबसे पहले हम लोग यह जान लेते हैं कि Recurring Deposit आखिरकार कहते किसको हैं।  अगर आप एक आम भाषा में समझे तो, मान लीजिए आप एक salaried person है, और आप एक बार में कोई बड़ी रकम भविष्य के लिए fixed deposit नहीं करा सकते। तो आपके लिए Recurring Deposit एक वरदान है। इसमें आप हर महीने अपनी सैलरी के एक हिस्से को फिक्स कर सकते हैं, एक निर्धारित समय के लिए, जिसमें आपको इंटरेस्ट भी मिलते रहेंगे साल दर साल।

SBI में Online या Offline Recurring Deposit (आवर्ती जमा) कैसे करें?

अब हम लोग जान लेते हैं कि आप SBI में Recurring Deposit कैसे करें? तो मैं आपको बता दूं SBI में recurring deposit कराने के दो तरीके हैं। 

1. Online

2. Offline

SBI में Online Recurring Deposit (आवर्ती जमा) कैसे करें?

Online में भी आपको कई सारे जरिया देखने को मिल जाएंगे लेकिन मैं आज 1 तरीके के बारे में मैं बात करूंगा, बाकी सारे तरीके भी बिल्कुल हूबहू ऐसे ही मिलेगी आपको, यानी कि पूरी क्रम बिल्कुल हुबहू होगी। मैं आज आपसे बात करूंगा कि आप "SBI में Recurring Deposit (आवर्ती जमा) net banking के जरिए कैसे करें?"

SBI में Recurring Deposit Net Banking के जरिए कैसे करें?

सबसे पहले तो मैं आपको यह बता दूं कि आपके पास एक मोबाइल फोन या फिर एक कंप्यूटर होना अनिवार्य है साथ ही एक अच्छी इंटरनेट भी। 

1. सबसे पहले आप अपने ब्राउज़र में onlinesbi.com वेबसाइट खोल ले। उसके बाद अपने यूजर आईडी पासवर्ड से लॉगिन हो जाए।

2. उसके बाद आपके स्क्रीन पर एक पेज खुलेंगे जिसमें से आपको fixed deposit नाम की विकल्प पर क्लिक करना है। तभी आप e-recurring deposit नाम के विकल्प पर क्लिक करना है और फिर select e-RD नाम की विकल्प को चुनना है। फिर proceed बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।

3. उसके बाद आपको अगली पेज में रकम डालने की जगह मिलेंगी। जहां आप कम से कम से कम ₹100 डाल सकते हैं। यह रकम आपको हर महीने बैंक को देना पड़ेगा। 

4. अगर आप एक senior citizen(आपकी उम्र कम से कम 60 वर्ष की हो) है तो नीचे दिए गए छोटी सी बॉक्स पर क्लिक कर देंगे। क्योंकि सीनियर सिटीजन को एक जवान आदमी/औरत के मुकाबले ज्यादा रेट मिलती है। 

5. और फिर उसके नीचे आपको अपने समय सीमा को चुनना होगा जहां पर लिखा होगा tenure of deposit. और इसमें आप कम से कम 1 साल और ज्यादा से ज्यादा 10 साल तक का चयन कर सकते हैं। 

6. उसके नीचे आपको लिखा मिलेगा। Choose your maturity instruction for your RD account। इसका मतलब है कि आप अपने पैसे के साथ क्या करना चाहते हैं जब आपके निर्धारित समय समाप्त हो जाएंगे। यहां आपको दो विकल्प मिलते हैं।

Payback principal and interest 

इसका मतलब है जब आपके निर्धारित समय समाप्त हो जाएंगे और आपके recurring account के पैसे आपके saving account में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। 

Convert to STDR

इसका मतलब है कि जब आपके समय समाप्त हो जाएंगे तो आपके पैसों को FD account में खुद ब खुद ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 

7. ऊपर की प्रक्रिया समाप्त करने के बाद अब आपको accept terms and condition पर क्लिक कर कर submit बटन पर क्लिक करना होगा। 

8. उसके बाद आपके सामने एक नई पेज खुलकर आएंगी जिसमें नीचे की तरफ आपको अपने nominee को जोड़ने या ना जोड़ने का विकल्प दिखेगा। 

9. इतना तक करने के बाद आप confirm बटन पर क्लिक करेंगे और आपकी recurring deposit account तैयार। 

10. आप चाहे तो अपने डिटेल्स की एक प्रिंट निकाल सकते हैं। और साथ ही अगर आपको यह चाहिए कि हर महीने की किसी एक तारीख को आपके अकाउंट से पैसे खुद ब खुद recurring deposit account में ट्रांसफर हो जाए। 

11. तो आपको बगल में दिख रही एक Set SI नाम की बटन दिखेगी। उस पर क्लिक करने के बाद confirm बटन पर क्लिक कर देने से आपकी RD account पूरी तरह से तैयार। 

SBI में Yono App से Recurring Deposit (आवर्ती जमा) कैसे करें?

बिल्कुल उसी तरह से आप SBI की Yono app से भी कर सकते हैं। सारी प्रक्रिया बिल्कुल हो बहू आपको ऐप में दिख जाएंगी। 

SBI में Offline Recurring Deposit (आवर्ती जमा) कैसे करें?

अब हम बात कर लेते हैं अपने offline तरीके के बारे में। तो इसमें आपको खुद से कुछ भी नहीं करना होता है आप अपने दस्तावेजों को साथ लेकर ब्रांच चले जाते हैं। दस्तावेजों से मेरा मतलब है आपके बैंक के पासबुक आप के आधार कार्ड, आपके पैन कार्ड और दो पासपोर्ट साइज के फोटो।

निष्कर्ष

तो आशा करता हूं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। और हम भी यहां आज जाना की Recurring Deposit क्या होता है और SBI में आप कितने तरीकों से recurring deposit कर सकते हैं।



Related Articles :-